Categories: Crime

जिला पूर्ति अधिकारी समेत कई अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों ने संपन्न कराया राशन कार्ड पंजीकरण।

रविशंकर/ललित
रामपुर। रजा इन्टर कालेज में आज दिनांक 16-07-2016 को राशन कार्डो का पंजीकरण कराया गया जिसमें जिला पूर्ति अधिकारी रामेंद्र प्रताप सिंह, सिटी मैजिस्ट्रेट, उप-जिलाधिकारी सदर व अन्य पर्यवेक्षक रैंडम अधिकारी उपस्थित थे, इस उपलक्ष्य में जिलाधिकारी की उपस्थिति को लेकर संभावना जताई जा रही थी परंतु वे वहां नहीं पहुंचे व संवाददाता द्वारा इस विषय में जिला पूर्ति अधिकारी से पूछने पर कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला।बरहाल उपस्थित अधिकारियों ने लोगों की समस्याओं को सुना व जल्द से जल्द उनकी समस्याओं को हल करने का आश्वासन दिया।मौके पर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे अत इस पंजीकरण कार्यक्रम में शान्ति व्यवस्था बनी रही।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts