Categories: Crime

आकाशीय बिजली का कहर लोगों पर बना दर्द का जहर।

रविशंकर / गजेंद्र शंकर
रामपुर। लगातार तीन चार दिन से रिमझिम बारिश बरस रही है और कई दिनों से चल रही भीषण गर्मी से रामपुर के लोगों को राहत मिली है। वहीं एक तरफ आकाशीय बिजली ने हड़कंप मचा दिया है।थाना खजुरिया के टेहरी ख्वाजा गांव में घर में काम कर रही मेहरूल बेगम पत्नि सफी पर अचानक आकाशीय बिजली गिरी और उतनी ही तेजी से वापस आकाश में चली गई जब उसकी नजर उसके हाथ पर पड़ी तो उसने देखा उसके हाथ के चीथडे उड गए थे ।जिसे देख उसके होश उड़ गए और वह दर्द के मारे चिल्लाकर जमीन पर गिर पड़ी जिसके बाद आनन-फानन में परिवार वाले उपचार के लिए महिला को जिला अस्पताल ले आए जहां उसका उपचार चल रहा है महिला के हाथ में कई टांके लगाये गये हैं महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts