Categories: Crime

विद्युत खंभे से टकराई बाइक, एक की मौत, एक घायल।

अन्जनी राय
बलिया। बैरिया थाना क्षेत्र में बलिया-मांझी राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर टेंगरही ढाला के पास शनिवार की रात को सड़क किनारे विद्युत खंभे से टकराने से बाइक सवार मुक्तेश्वर गोड़ (35) निवासी सावन छपरा की मौत हो गई। वहीं साथ रहा रिश्तेदार छपरा जनपद के बनियापुर थाना के मलिकपुरा निवासी रामकुमार (28) गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर हालत में इनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts