Categories: Crime

थाने के सामने किया विधायक का पुतला दहन।

वाराणसी। आदमपुर थाने के सामने क्षेत्रिय नागरिकों द्वारा शहर दक्षिणी के विधायक श्यामदेव राय चौधरी (दादा) का पुतला दहन किया गया।
धरने का नेतृत्व कर रहे संतोष त्रिपाठी ने बताया कि विधायक के बजट से अम्बियां मंडी पुलिस चौकी से हनुमान फाटक पुलिस चौकी तक बिना मानक के अनुसार सीवर पाइप लाइन डाल कर गढ्ढायुक्त सड़क वैसे ही छोड़ दिया गया  और तो और कुछ मेनहोल के ढ़क्कन भी नहीं लगाया है जिससे आये दिन दुर्घटनाएं होती रहती है।
वही क्षेत्र के पूर्व पार्षद प्रशांत जायसवाल ने बताया कि सीवर पाइप लाइन बिछाने में कई जगह पेयजल आपूर्ति की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हैं जिससे क्षेत्र के लोग दूषित पानी पीने को मजबूर है और डायरियां के मरीज़ हो रहे।
इस सम्बन्ध में विधायक श्याम देव राय चौधरी को कई बार समस्याओं से अवगत कराया गया परन्तु विधायक द्वारा कोई कार्यवाही नही की गई।
पुतला दहन में मुख्य रूप से मनोज त्रिपाठी, दयाशंकर त्रिपाठी,अरविंद प्रजापति, सुरेश सेठ, इकबाल अंसारी, लक्ष्मण गुप्ता  सम्मिलित रहे।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts