Categories: Crime

गाज़ीपुर के स्टीमर घाट पर गंगा में डूबी महिला को सेमरा में जिंदा बचाया गया।

शाहनवाज़ अहमद।

गाजीपुर:रविवार की सुबह चरितार्थ हुई। जब गाजीपुर शहर के स्टीमर घाट से गंगा में डूबी महिला बहते हुए सेमरा के गंगा तट पर जिन्दा मिल गई। मरदह थाना अन्तर्गत पंडितपुरा गांव के दुर्गविजय सिंह की पत्नी ममता सिंह (62) इलाज कराने के लिये गाजीपुर आई थी। रविवार की भोर शौच करने स्टीमर घाट गंगा के किनारे गई। घाट पर पैर फिसल जाने से वह गहरे पानी में डूब गई और तेज धारा में बह गई।

सेमरा गंगा तट पर सुबह दौड़ लगा रहे युवकों ने किनारे पर एक महिला को बहते हुए देखा तथा उसके हिलते हाथ को देखकर अंदाज लगाया कि वह जीवित है। इसके बाद अंजनी राय के नेतृत्व में युवको ने गंगा में तैरकर बह रही महिला को बाहर निकाला। उसे जीवित देखकर लोगों के आश्चर्य का ठिकाना नहीं रहा। महिला ने बताया कि वह इलाज कराने गाजीपुर आई थी। मेरे पति दुर्गविजय सिंह सीआईएसएफ में हवलदार से रिटायर्ड है। मेरे चार पुत्र विनोद सिंह बंगाल में विरेन्द्र सिंह मऊ एवं अजय सिंह दिल्ली में नौकरी करते हैं। जबकि एक लडक़ा गाजीपुर में रहकर ठेकेदारी का कार्य करता है। गांव वालों ने महिला के परिजनों को जानकारी दी तो दिन में करीब 10 बजे वे आकर महिला को अपने साथ ले गयें। इस घटना के सन्दर्भ में पूरे क्षेत्र में चर्चा रही है। लोग इसे ईश्वर का चमत्कार ही मान रहे हैं।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts