Categories: Crime

आय घोषणा योजना के उठाएं लाभ-जनार्दन तिवारी।

संजय/ यशपाल

मऊ : हमेशा के लिए मन की शांति पाने के लिए व्यापारियों तथा सम्भ्रांत नागरिकों को आय घोषणा योजना का लाभ लेना चाहिए। केंद्र सरकार द्वारा चलाई गई इस अघोषित आय की घोषणा करने का सुनहरा अवसर का लाभ सभी को लेना चाहिए। यह जानकारी देते हुए आयकर निरीक्षक जनार्दन तिवारी ने बताया है कि नागरिकों की सुविधा तथा आय घोषणा योजना की विस्तृत जानकारी देने के लिए 21 जुलाई को सायंकाल राजस्थान भवन में गोष्ठी आयोजित की गई है। गोष्ठी में प्रमुख वक्ता आयकर अपर आयुक्त आजमगढ़ रेंज रामेंद्र कुमार विश्वकर्मा होंगे। इसमें आयकर अधिकारी जुबेर अहमद सिद्दकी व्यापारियों को योजना की जानकारी देंगे।    
       
गोष्ठी में टैक्स बार एसोसिएशन, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, सर्राफा मंडल, सूत व्यापार मंडल के अतिरिक्त विभिन्न व्यापार संघों के प्रतिनिधि गण भाग लेंगे। गोष्ठी के संयोजक अरविंद कुमार गुप्ता, मुहम्मद तैय्यब खान, शैलेंद्र कुमार गुप्ता, संजय खंडेलवाल, नफीस अहमद, जफर अहमद, अजय कुमार, डा. रामगोपाल गुप्त, विजय सर्राफ, आनंद गुप्ता, सुभाष कन्नौजिया, अजहर फैजी आदि होंगे।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts