:रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के रसड़ा मऊ मार्ग स्थित गढ़िया गांव के समीप सोमवार की सुबह 7 बजे डीसीएम और बुलेरो की आमने सामने की टक्कर में पांच लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। सभी घायलो का इलाज सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र पर कराया गया। सभी घायलो को आजमगढ़ के लिये रेफर कर दिया गया ।
आजमगढ़ जनपद के लोग बुलेरो से बिहार प्रान्त के बक्सर जनपद के प्रताप सागर दवा कराने जा रहे थे की गढ़िया के समीप बलिया से माल उतार कर फैजाबाद जा रही डीसीएम से बुलेरो की जोरदार टक्कर हो गयी टक्कर इतना जोरदार था की बुलेरो की दिशा ही बदल गयी। बुलेरो में सवार आजमगढ़ जनपद के महराजगंज के कमलेश 26वर्ष पुत्र सिंहासन , विजौरा कधरापुर उर्मिला देवी 40 वर्ष पत्नी राम दुलारे , रामदुलारे 42 वर्ष पुत्र गांघी मौर्या , जमीरपुर योगेन्द्र मौर्या 45 वर्ष पुत्र रामकर मौर्या , घायल हो गये। वही डीसीएम चालक फैजाबाद के थाना अकबरपुर के तन्डौली निवासी किशन कुमार 58 वर्ष पुत्र अयोध्या प्रसाद भी घायल हो गया। संयोग ही था की बुलेरो ड्राइवर जितेन्द्र मौर्या को बाल बांका भी नहीं बिगड़ा।इन घायलो की रोने धोने की आवाज सुन कर आस पास के लोग पहुच कर अस्पताल पहुचाया जहां इन घायलो का इलाज कराया गया। हालत गम्भीर होने पर चिकित्सको ने रेफर कर दिया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…