देहात क्षेत्र में विधुत सप्लाई नही होने से लोग पीने के पानी सहित विधुत उपकरण चलाने के लिए परेशान है। तेज बारिश के चलते कई जगह गरीब लोगों के मकान ढह गये। वहीं पिनाहट स्थित भदावर रियासत के किले का बावन खम्बे का मुख्य हिस्सा धरासायी हो गया। कुछ दिनों पहले इसी किले के बाबन खम्बे पर किल्म ढीट पतंगे व दिलकिरे ,यतीम सहित कई किल्मों को यहॉ किल्माया गया था। और जगतूपुरा निवासी वासुदेव पुत्र सौप्रसाद का मकान गिर गया। जिसमें मकान में रखा सामान टूट गया और उसमें बैठे लोग बाल बाल बच गये। पलोखरा निवासी जगदीश पुत्र छोटेराम का मकान भारी बारिश के चलते भराभराकर गिर गया जिसमें कमरे में बधी दो बकरी व एक भैंस दबकर मर गयी। तो पलोखरा ही निवासी आशाराम का मकान तास के पत्तों की तरह बह गया जिसमें लोग दबने से बच गये। मगर मकान में रखा कीमती सामान व अनाज मकान गिरने से बर्बाद हो गया। वहीं ग्रामीणों ने प्रशासन से मुआवजे की मॉग की है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…