सोमवार को वह अपने परिवार के साथ दो अलग अलग स्कोरपियों गाडियों से बटेश्वर दर्शन के लिए आये थे। और बटेश्वर नाथ के दर्शन करने के बाद वह पिनाहट अपने पुस्तैनी घर पर होते हुए पिनाहट से दिल्ली जा रहे थे। जाते वक्त तेज हवा और भारी वर्षा हो रही थी। तभी पिनाहट अरनौटा मार्ग स्थित एस पी इण्डेन गैस ऐजेन्सी लडउआपुरा के पास तेज हवा के कारण सडक किनारे खडा विशाल शीशम का पेड टूटकर दोनों गाडियों के उपर जा गिरा जिसमें एक गाडी और उसमें बैठे लोग बाल बाल बच गये वहीं दूसरी स्कोरपियों पेड के गिरने से चकनाचूर हो गयी। और उसमें सवार चालक संदीप उम्र 28 वर्ष निवासी बिजौली ,मुन्नीलाल उम्र 65वर्ष , विमला देवी उम्र 60 वर्ष,पत्नी मुन्नी लाल ,हिरदेश देवी पत्नी धर्मेन्द्र उम्र 30 वर्ष व कृष्णा उम्र 10 वर्ष , गोपाल उम्र 6 वर्ष पुत्र धर्मेन्द्र निवासी पिनाहट गम्भीर रूप से घायल हो गये। दूसरी गाडी में बैठै परिजनों ने तत्काल तीनों गम्भीर घायलों को अपनी गाडी से इलाज के लिए कतेहाबाद पहुचाया जहॉ डॉक्टरों ने तीनों की गम्भीर हालत को देखते हुए आगरा रैफर कर दिया। जहॉ इलाज के दौरान तीनों की हालत गम्भीर बताई गयी है। वहीं सूचना पर पहुची थाना पुलिस ने घटना का जायजा लिया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…