Categories: Crime

अवैध शराब की विक्री बंद न होने पर धरना की चेतावनी

अन्जनी राय
बलिया :- सिकंदरपुर क्षेत्र के छात्रों व युवाओं की बैठक मंगलवार को देर शाम पंदह ब्लॉक कार्यालय के समीप हुई। इसमें इलाके में बड़े पैमाने पर हो रही अवैध शराब की बिक्री से परेशानियों पर चर्चा की गई। साथ ही शराब की बिक्री पर कठोरता से रोक लगाने की मांग की गई।

चेतावनी दी गई कि यदि 25 जुलाई तक शराब बिक्री बंद नहीं कराया गया तो 26 जुलाई को सिकंदरपुर से पदयात्रा के माध्यम से 27 जुलाई को बलिया पहुंचकर जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष धरना व ज्ञापन सौंपा जाएगा।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts