Categories: Crime

खाकी से बेखौफ हो अपराधियों के हौसले बुलंद,दिन-दहाड़े दे रहे घटनाओं को अंजाम।

PNN news24 / रामपुर

ललित

खाकी से बेखौफ हो अपराधियों के हौसले बुलंद,दिन-दहाड़े दे रहे घटनाओं को अंजाम।

रामपुर जिला अस्पताल का वाह्य परिहर बना अपराधियों का अड्डा जहां आज एक अपराधी खुलेआम तीमारदार के हाथ से बाइक लेकर फरार हो गया।मामला आज दोपहर करीब 12:00 बजे का है
जहां मरीज को देखने आए तीमारदार की बाइक स्टार्ट न होने की स्थिति में एक अज्ञात व्यक्ति ने मदद के लिए हाथ बढ़ाया और बाईक स्टार्ट कर लेकर फरार हो गया तीमारदार को उस व्यक्ति के ईरादे जब तक समझ आए तब तक बहुत देर हो चुकी थी वो व्यक्ति उसकी  पैशन प्रो बाईक लेकर चंपत हो चुका था बाइक मालिक चिल्लाता हुआ उसके पीछे दोड़ा लेकिन राहगीरों में से किसी एक ने भी उसकी मदद नहीं की बाद में जब लोगों को पूरा मामला समझ आया तो हर तरह अफरा-तफरी मच गई।तीमारदार किसी गांव का रहने वाला था वह जिला अस्पताल में अपने किसी मरीज को देखने आया था उसे क्या पता था कि वह बाइक से आएगा और यहां आकर बाईक से हाथ धो बैठेगा।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts