Categories: Crime

तहसील दिवस में उठा सड़क की बदहाली का मामला।

मऊ। मधुबन फतहपुर मंडाव विकास खंड मुख्यालय पर आयोजित तहसील दिवस में सपा नेता अखिलेश सिंह राठौर द्वारा सड़क की बदहाली का मामला उठाए जाने पर उप जिलाधिकारी सूर्यकांत त्रिपाठी ने लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता को सड़क की बदहाली को दूर करने के लिए निर्दशित किया।

तहसील दिवस में सपा नेता ने सिपाही इब्राहिमाबाद बाजार की सड़क में बने गड्ढे में हुए जल भराव की समस्या को दूर करने की मांग के साथ ही नंदौर बाजार में रुके पड़े सड़क के निर्माण को शुरू कराने की बात कही। लोक निर्माण विभाग के जेई ने नंदौर में सड़क का निर्माण बुधवार से प्रारंभ कराने का भरोसा दिया। सिपाह इब्राहिमाबाद में सड़क में गड्ढे को भी दुरुस्त कराने की बात कही। वही तहसील दिवस में ग्रामीणो द्वारा पात्र गृहस्थी सूची में अनियमितता और खाद्यान्न वितरण में धांधली की शिकायत किया।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts