Categories: Crime

तीन मंजिला इमारत के गिर जाने से हुयी जनहानि के मामले में मजिस्ट्रीयल जाँच एडीएम प्रशासन को सौंपी।

मथुरा। जिला मजिस्ट्रेट निखिल चन्द्र शुक्ला द्वारा गत 18 जुलाई को सदर तहसील क्षेत्र के महोली रोड टीचर्स काॅलौनी के पास लोधी नगर स्थित निर्माणाधीन तीन मंजिला दुकान के यकायक गिरने से तथा मलवे में दव कर हुई जनहानि के कारणों की घटना की मजिस्ट्रीयल जांच हेतु अपर जिला मजिस्ट्रेट प्रशासन अजय कुमार अवस्थी को जांच अधिकारी नामित कर दिया है।
उन्होंने कहा कि नामित जांच अधिकारी से अपेक्षा की जाती है कि वह प्रकरण से सम्बन्ध सर्व संबन्धित को सुविचारित रीति से सूचना/नोटिस व प्रचार प्रसार करके जांच कार्य करें तथा प्रकरण की जांच आख्या के साथ अपना सुझाव भी प्रस्तुत करें ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश एवं नियंत्रण लगाया जा सके।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts