Categories: Crime

प्रस्तावित दर के सम्बन्ध में आपत्ति/सुझाव आमंत्रित।

बहराइच। नूर आलम वारसी। जिलाधिकारी अभय ने बताया कि उत्तर प्रदेश (सम्पत्ति का मूल्यांकन) नियमावली, 1997 के नियम 4 के अधीन जनपद में 01 अगस्त 2015 से प्रभावी वार्षिक मूल्यांकन सूची का पुनरीक्षण किया जा रहा है। प्रस्तावित दर सूची उप निबन्धक कार्यालयों पर उपलब्ध है।

उन्होंने बताया कि प्रस्तावित मूल्यों के सम्बन्ध में आपत्ति/सुझाव 27 जुलाई 2016 के सायं 05:00 बजे तक सहायक महानिरीक्षक निबन्धन, बहराइच के कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के बाद कोई आपत्ति/सुझाव स्वीकार्य नहीं होगा। प्रस्तावित दर सूची 01 अगस्त 2016 से प्रभावी होगा।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts