Categories: Crime

सऊदी ठिकाने पर मिज़ाइल से हमला।

यमन की सेना के कमान्डर ने सऊदी अरब के युद्धक विमानों के हमलों के जवाब में सऊदी अरब के ठिकानों पर मीज़ाइल हमलों की सूचना दी है। फ़ार्स न्यूज़ एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार, यमन की सेना के कमान्डर ने बताया है कि देश की सेना और स्वयं सेवी बलों ने पिछले चौबीस घंटे के दौरान देश में सऊदी अरब के युद्धक विमानों के हमलों के जवाब में देश के विभिन्न क्षेत्रों और सऊदी अरब में सऊदी अरब के गठबंधन और उसके एजेन्टों के ठिकानों पर हमला किया।

एक अन्य समाचार यह है कि यमन की सेना और स्वयं सेवी बलों ने देश के पश्चिमोत्तरी  प्रांत हज्जा के हरज़ क्षेत्र में प्रगति जारी रखी और अलमुस्फ़िक़ और अलहसीरा के मध्य सऊदी अरब की अलक़मबूर सैन्य छावनी पर बमबारी की। इसी मध्य मआरिब प्रांत के नेहम क्षेत्र की ओर जाने वाली हथियारों से लदी सऊदी एजेन्टों की एक गाड़ी को निशाना बनाया जिसके बाद गाड़ी में आग लग गयी और उसमें बैठे समस्त एजेन्ट मारे गये।
इसी मध्य यमन की क्रांतिकारी कमेटी के एक कमान्डर हुसैन अलहूसी ने फ़ार्स न्यूज़ एजेन्सी से बात करते हुए अलजौफ़ प्रांत में सऊदी एजेन्टों के ठिकानों पर देश की विशेष सेना के हमलों की ओर संकेत करते हुए कहा कि यह हमला दक्षिणी तइज़ में सऊदी गठबंधन की एक इमारत पर बैलेस्टिक मीज़ाइल के हमले के कुछ दिन बाद हुआ जिसमें सऊदी अरब के सैकड़ों विदेशी और स्थानीय एजेन्ट मारे गये और घायल हुए। उनका कहना था कि इस हमले में उक्त आप्रेशन रूम का सरग़ना भी मारा गया है।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts