Categories: Crime

करंट की चपेट में आने से युवक की मौत।

नीलोफर बानो।

वाराणसी।आज दोपहर  इन्वर्टर बनाते समय करंट के चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी। मृतक युवक के 5 बच्चे है और वह इन्वर्टर रिपेयरिंग का काम करके अपने परिवार का भरण पोषण करता है। मृत्यु की सुचना पर मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है।
घटना के सम्बन्ध में बताया जाता है कि आज दोपहर चाहमामा निवासी गुडडु जब इन्वर्टर की रिपेयरिंग कर रहा था तभी करंट की चपेट में आ गया।स्थानिय लोगो ने उसे अस्पताल पहुँचाया जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।गुडडु के पाँच बच्चे है इस घटना ने गुडडु के परिवार वालों को झकझोर कर रख दिया।इस घटना से पुरे परिवार और स्थानीय लोगों में गम का माहौल है।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts