Categories: Crime

पहाड़ी नाले का बांध टूटा,मची भारी तबाही

प्रदीप कुमार।
महराजगंज। नौतनवा के ग्राम राजाबारी  के टोला पजरफोरवा मे विजय  के घर के पास भारत व नेपाल के पहाड़ो पे हो रही भारी बरसात के वजह से।पहाड़ी नाला झरहि का बाध टूट गया। जिससे काफी तबाही हुई है। पजरफोरवा का मेन रोड बाधित हो जाने से आवागमन बंद हो गया है। 6 माह पूर्व  विधायक कोटे से बनी पुलिया भी ध्वस्त हो गई। मौके पर पहुँचे लेखपाल मारुति नन्दन  ने इस बाबत आला अधिकारीयो को सूचित कर दिया है। ग्रामीण पानी के दबाव को देख काफी भयभीत है।
वही कहा जता है कि किसी की तबाही किसी के मनोरंजन का साधन भी बन जाती है। अक्सर लोग बाढ़ प्रभावित क्षेत्र को केवल उत्सुकता से देखने के लिए जाते है। उसी प्रकार बाढ़ग्रस्त ग्राम को देखने के लिये आसपास के ग्राम सभा के लोगो की भीड़ लगी है। प्रभावित ग्राम के नागरिक मदद की जहा आस में है वही उनको पानी के दबाव का भी डर सता रहा है।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts