Categories: Crime

ईरानी विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता बहराम कासेमी ने कहा सऊदी विदेश मंत्रालय अपने मूर्खतापूर्ण बयान का अंजाम सोच ले।

ईरान के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि सऊदी विदेशमंत्री आदिल अलजुबैर को अपने मूर्खतापूर्ण बयान का अंजाम सोच लेना चाहिए। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता बहराम क़ासेमी ने कहा कि आदिल जुबैर आज कल हालिया कुछ दशकों के दौरान आतंकवादी घटनाओं में अपने देश, सऊदी अधिकारियों और नेताओं की भूमिका पर पर्दा डालने में बुरी तरह से व्यस्त हैं और उन्हें लगता है कि ईरान के खिलाफ उन की बयानबाज़ी और आरोपों से अलकाएदा और दाइश के जनक उनके देश की भूमिका को विश्व जनमत भुला देगा।

विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि हम समझते हैं कि नाइन एलेवन के बारे में गुप्त रिपोर्ट के प्रकाशन के समय सऊदी अरब के विदेशमंत्री को कठिन परिस्थितियों का सामना है और उससे अधिक कठिन दिन उनका इंतेज़ार कर रहे हैं। विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि निश्चित रूप से आतंकवाद के समर्थक इस देश के बारे में इस प्रकार की महत्वपूर्ण सूचनाएं को विश्व जनमत और नाइन एलेवन के बाद इस घटना की बलि चढ़ने वाले कभी नहीं भूल सकते।
उन्होंने कहा कि एेसा लगता है कि सऊदी विदेशमंत्री जब भी बौखलाहट का शिकार होते हैं, ईरान के बारे में  हास्यास्पद बयान देने लगते हैं और हम उनसे कहेंगे कि वह इस प्रकार की परिस्थितियों में बयान न दें या फिर अपने बयान के अंजाम के बारे में सोच लें।  याद रहे सऊदी विदेशमंत्री ने अपने हालिया बयान में ईरान पर आतंकवाद के समर्थन का आरोप लगाया था।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts