Categories: Crime

गाज़ियाबाद की प्रमुख खबरें कुलदीप के साथ।

★ गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र के आध्यात्मिक नगर हाल्ट रेलवे स्टेशन पर अज्ञात युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि युवक बहुत देर से ट्रेन का इंतजार कर रहा था और चलती ट्रेन में चढने की जल्दी में उसका पैर फिसल गया और वह गाड़ी के नीचे पहुँचे गया। शिनाख्त में पुलिस जुटी।

★ गाज़ियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने तीन बदमाशो को गिरफ्तार किया। एनकाउंटर के दौरान एक बदमाश को गोली भी लगी जिससे वह घायल हो गया। घायल बदमाश को एमएमजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहाँ उसका इलाज चल रहा है। मसूरी के भूड़गढ़ी नहर की पटरी पर पुलिस और बदमाशों के बीच में हुयी थी आमने-सामने की मुठभेड़।
★ गाजियाबाद के थाना लोनी बार्डर के सेवा धाम चौकी क्षैत्र मे 25 वर्षीय युवक का शव मिला। शव के मिलने से आसपास के क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गयी है। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर जाँच पड़ताल शुरू कर दी है।
★ तेज रफ्तार की आफत, मौत की दावत–
थाना कविनगर क्षेत्र के संजयनगर सेक्टर-23 फ्लाई ओवर पर तेज रफ़्तार ट्रक ने स्कूटी सवार को रौंदते हुए कार पर चढ़ाया ट्रक, दो की हालत नाजुक ट्रक चालक फरार। पुलिस घटनास्थल पर पहुँची।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts