Categories: Crime

युवाओं की मांग भले युवा मुख्यमंत्री की हो मगर अनुभव भी कुछ होता है- शीला दीक्षित

कानपुर। दिग्विजय सिंह और रोशनी चौरसिया। कानपुर एक उद्योग नगरी है मगर 27 सालो में इस उद्योग नगरी को चौपट कर दिया है। हमको पता है कि उत्तर प्रदेश में हम कही नहीं है लेकिन हम जीत की तरफ बढ़ रहे है। उक्त बातें कांग्रेस नेत्री एवं कांग्रेस की मुख्यमंत्री पद की प्रत्याशी शीला दीक्षित ने नगर में एक सभा में कही। उन्होंने कहा कि युवाओं की मांग युवा मुख्यमंत्री की है मगर अनुभव भी कुछ होता है।

इसके पुर्व कानपुर पहुचे सद्भावना रथ का ज़ोरदार कांग्रेसियो द्वारा स्वागत किया गया। सद्भावना रथ में सवार कांग्रेस के गुलाम नबी आज़ाद, शीला दीक्षित और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर का शहर में जगह जगह स्वागत किया गया। बादशाही नाका में कांग्रेस के विधानसभा टिकट के दावेदार अतुल त्रिपाठी ने राजबब्बर को 51 किलो की माला पहना कर स्वागत किया गया। अतुल त्रिपाठी के साथ आये हज़ारो कांग्रेसी कार्यकर्ताओ ने “आर्यनगर का विधायक कैसा हो,अतुल त्रिपाठी जैसा हो” का नारा लगा रहे थे। सद्भावना रथ का जगह जगह स्वागत द्वार बना हुवा था।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts