Categories: Crime

शारदा बैराज पर शारदा का जल स्तर खतरे के निशान से नीचे।

नूर आलम वारसी

बहराइच : नदियों के जल स्तर के सम्बन्ध में प्रातः 08:00 बजे की स्थिति के अनुसार प्राप्त गेज रिपोर्ट की जानकारी देते हुए अपर जिलाधिकारी विद्या शंकर सिंह ने बताया कि गेज स्थल गिरजा बैराज (घाघरा) का डिस्चार्ज 128600 क्यूसेक जबकि जल स्तर खतरे के निशान 136.80 के सापेक्ष 135.25, गोपिया बैराज (सरयू) का डिस्चार्ज 11299 क्यूसेक जबकि जल स्तर खतरे के निशान 133.50 के सापेक्ष 131.65, शारदा बैराज (शारदा) का डिस्चार्ज 84285 क्यूसेक जबकि जल स्तर खतरे के निशान 135.49 के मुकाबले 134.75 से.मी. तथा वनवसा बैराज (शारदा) का डिस्चार्ज 102028 क्यूसेक जबकि जल स्तर खतरे के निशान 221.70 के सापेक्ष 220.15 दर्ज किया गया।

जारी रिपोर्ट के अनुसार एल्गिन ब्रिज (घाघरा) का जल स्तर खतरे के निशान 106.07 के मुकाबले 106.656 तथा घूर देवी (घाघरा) पर जल स्तर खतरे के निशान 112.135 के मुकाबले 112.370 दर्ज किया गया है। कुल प्रभावित कृषि क्षेत्रफल 3326 हे. में कृषि योग्य भूमि 2788 हे. एवं बोया गया क्षेत्रफल 1087 हे. है। अब तक राहत और बचाव कार्य के लिए 599 नावें लगायी गयीं हैं तथा 11 बाढ़ चैकिया संचालित की जा रही हैं। प्रभावित क्षेत्रों में एक-एक राहत वितरण केन्द्र तथा लंगर संचालित किया जा रहा है, अब तक 3570 लन्च पैकेट तथा 1062 मी. त्रिपाल का भी वितरण किया गया। पूर्णतया क्षतिग्रस्त कच्चे मकानों की संख्या 07 तथा क्षतिग्रस्त झोपड़ियों की संख्या 47 है। 02 मेडिकल टीमों का गठन कर 2647 लोगों का उपचार किया गया है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में 12467 क्लोरिन की टैबलेट, 1972 ओआरएस के पैकेट, 600 लाई चना एवं 01 कु. गुड बांटे गये तथा 175 पशुओं को उपचार के साथ-साथ 132387 पशुओं का टीकाकरण भी किया गया।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts