Categories: Crime

प्राथमिकता पर हों बाढ़ राहत बचाव कार्य-मण्डलायुक्त

अहमद हसन 

गोण्डा-29 जुलाई 2016
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा बाढ़ प्रभावितों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश सभी मण्डलायुक्त व जिलाधिकारियों को दिए गए हैं। यह जानकारी मण्डलायुक्त सुधीर कुमार दीक्षित ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा मण्डल के बाढ़ प्रभावित सभी जनपदो में पर्याप्त संख्या में बाढ़ सहायता केन्द्र संचालित किए जाने के निर्देश दिए हैं। इन सभी केन्द्रो पर चिकित्सा शिविर स्थापित कर पीड़ितों को आवश्यक चिकित्सीय परामर्श/सुविधा भी उपलब्ध कराई जाय एवं बाढ़ पीड़ितों को अनुमन्य राहत एवं भोजन-पूड़ी सब्जी समय से उपलब्ध कराई जाय।
राहत कार्य को सुचारू ढंग से सम्पादित कराने के लिए राजस्व अधिकारियों के अतिरिक्त जनपद स्तर पर जिला स्तरीय अधिकारियों एवं मण्डल स्तरीय अधिकारियों की भी ड्यूटी लगाई गई हैं। बाढ़ राहत कार्यों के सम्बन्ध में शासन स्तर से भी लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है, इसलिए किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
पी एन एन 24 कल गोंडा से अहमद हसन की रिपोर्ट ।।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts