Categories: Crime

और कावड़ियों ने किया ज़िला जज पर हमला, ज़िला जज सीके कुलश्रेष्ठ घायल

रणविजय सिंह
बस्ती जनपद के एन एच 28 पर उस वक़्त अफरा तफरी का माहौल बन गया जब कावरियों के एक गोल ने चाय की दुकान पर बवाल शुरू कर दिया, असी समय जिला जज गोरखपुर सी के कुल श्रेष्ट की गाड़ी वहीं से गुजर रही थी, जिला जज लखनऊ मीटिंग अटेंड करने के लिए जा रहे थे, अचानक कांवरियों ने जिला जज की गाड़ी में तोड़फोड़ शुरू कर दी,गाड़ी के शीशे, नीली बत्ती को कांवड़ियों ने तोड़ कर फेंक दिया,

गाड़ी पर हमले में जिला जज का सर फूट गया घायल जिला जज को तत्काल सी एच सी कप्तानगंज ले जाया गया जहा उनका प्राथमिक उपचार करने के बाद भारी सुरक्षा में लख़नऊ भेज दिया गया ,सूचना पाते ही मौके पर भारी पुलिस बल पहुंच गयी गुस्साए कावरियों ने पुलिस की गाडी को भी नहीं बख्शा सीओ खजनी गोरखपुर सुख बीर सिंह की गाडी में भी कावरियों ने तोड़ फोड़ शुरू कर दी जिससे हाईवे पर अफरा तफरी का महौल बन गया ये हंगामा 1 घंटे तक यूँही चलता रहा और पुलिस मूक दर्शक बनी खड़ी रही, मामले में जिला जज के गनर ने पुलिस को तहरीर दी है, 

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts