Categories: Crime

मोबाईल छीनने वाला गिरोह मोटरसाइकिल समेंत धराया

रणविजय सिंह
संतकबीरनगर।
शुक्रवार की देर शाम एक युवक से तहसील गेट के सामने से मोटरसाइकिल सवार दो युवक मोबाइल छीन कर फरार हो लिये। इस घटना की तत्काल सूचना पाकर गोलाबाजार चौकी पर तैनात बहादुर सिपाही उमेश मश्रि ने छिनैता के शिकार युवक को साथ में लेकर दोनो युवकों का पीछा भी किया। लेकिन वह कुछ इस तरह चालाक निकले कि किसी गली में होकर कहीं दूसरी ओर निकल लिये। इसकी सूचना युवक ने 100 नम्बर समेंत पुलिस अधीक्षक व कोतवाल को दिया। घटना की छानबीन में जुटे सिपाही उमेश मश्रि को बड़ी सफलता दूसरे दिन शनिवार को मिली, उन्होंने छिनैती के शिकार युवक सूरज की पहचान पर एक युवक और उसकी मोटरसाइकिल को स्टेशन रोड के पास से गिरफ्तार कर लिया। लेकिन कुछ जालसाजो का गिरोह धराये युवक और उसकी मोटरसाइकिल को छुड़वाने के प्रयास में जुट गये। जब इसकी जानकारी चौकी इंचार्ज को हुई तो उन्होंने मामले की सूचना उच्चाधिकारियो को दे दी। हालांकि पैरवी करने में जुटे उन गिरोहो के मंसूबे सफल नही हुए और देर शाम तक मोटरसाइकिल समेंत धराये युवक से पूछताछ जारी रही।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts