Categories: Crime

लूट का प्रयास कर रहे दो बदमाशों को ग्रामीणों ने पकङा, हथियार संग एक साथी फरार, लूट की मोबाइल बरामद

अंजनी राय व मुहम्मद सुफियान
बलिया :- उभांव थाना क्षेत्र के कुर्हातेतरा गांव स्थित ज्ञान गंगा पब्लिक स्कूल जा रहे दो स्कूल बस चालक से शनिवार की देर शाम हथियार के बल पर मोबाइल लूट कर भाग रहे आलोक उर्फ गोलू मिश्र निवासी माथापार व सत्यम पाठक निवासी भरथाव थाना सिकंदरपुर को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। ग्रामीणों ने इन दोनों की जमकर धुनाई करने के बाद पुलिस के सौंप दिया।
थानाध्यक्ष नन्हें राम सरोज ने बताया कि पकड़े गए दोनों बदमाश के पास से लूटी गई दो मोबाइल बरामद हुआ है। इनका एक साथी हथियार समेत भाग निकला है। उसकी तलाश की जा रही है।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Crime

Recent Posts