Categories: Crime

रामपुर के टॉपर बच्चे हुवे सम्मानित

रामपुर। ललित
वीर खालसा सेवा समिति द्वारा रामपुर के टॉपर बच्चों को सम्मानित किया गया सम्मानित करते हुऐ  मुख्य अतिथि चेयरमैन अजहर अहमद खान ने कहा कि बच्चे ही देश का भविष्य है आगे चलकर यही रामपुर का नाम रोशन करेंगे एवं वीर खालसा समिति ने बच्चों को बधाई पत्र एवं सम्मानित करते हुए समिति के जिला अध्यक्ष सरदार अवतार सिंह ने कहा कि समिति का मकसद ही गरीबों की सेवा करना है वह बच्चों को सम्मानित करना उनका हौसला बढ़ाना है समिति आगे भी इस तरह सेवा भावना के कार्य जारी रखेगी
व सेवा कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेगी इस मौके पर नगर पालिका चेयरमैन अजहर अहमद खान, मोदी स्कूल की प्रिंसिपल  सुमन तोमर, डॉक्टर सौरभ गुप्ता, तारक एजुकेशन की प्रिंसिपल परमजीत कौर, वाइट हॉल पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल बसंत गुप्ता, ग्रीनवुड स्कूल के शकील अहमद, सेंट पॉल स्कूल के पाठक सर, संस्कार प्ले स्कूल की प्रिंसिपल नीतू अरोरा, आदि मौजूद रहे व सभी ने बच्चों की हौसला अफजाई की।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts