Categories: Crime

हमले में एक व्यक्ति घायल,हालत गम्भीर,पुलिस मान रही घटना को संदिग्ध

संजय यशपाल।
मऊ : मुहम्दाबाद गोहना क्षेत्र के पटखौली गावं में रविन्द्र पाठक को आज अल सुबह  शौच करने के लिए जा रहे थे की पहले से ही घात लगाये हमलावरों ने गोली मार दी परिवार के लोगो ने आनन -फानन में उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहा चिकित्सको ने हालत गम्भीर देख बनारस रेफर कर दिया। इस घटना से गावं में सनसनी मच गई। आप को बता दे की रविन्द्र पाठक की जमीन का विवाद गावं में ही चल रहा था। जिसके बाद पीड़ित ने कई बार थाने में न्याय और सुरक्षा की गुहार लगाई लेकिन पुलिस ने एक भी न सुना जिसके बाद बदमाशो ने गोली मारकर घटना को अंजाम दे दिया।
आज अल सुबह ३ बजे शौच के लिए घर के बाहर निकले जिसके बाद सात की संख्या में बदमाशो ने गोलिया चलानी शुरू कर दिया जिसमे एक गोली लग गई है

इस बाबत मोहम्दाबाद कोतवाल से पूछे जाने पर बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है जाच पड़ताल चल रही है
सीओ मोहम्दाबाद से पूछने पर बताये की मामला संदिग्ध है ये जमीन का मामला है रबिन्द्र पाठक के चाचा है जनार्दन पाठक जो बनारस में सर्बिस करते है वही पे अपना मकान भी बनाए है जब जनार्दन पाठक की जमीन ये हडप रहे थे जिससे आजिज आकर इनके चाचा ने अपना जमीन महेंद्र यादव को बेच दिया तभी से महेंद्र को फसाकर जमीन हड़पना चाहता है। पिछले साल ये अपने हाथ में गोली मारकर थाने पे आया था और इस बार भी यही घटना लग रहा है ये महेंद्र को फ़साने के लिए तरह -तरह का साजिश करता है।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Crime

Recent Posts