Categories: Crime

नेपाली अधिकारी का दावा, नहीं चेती सरकार तो फिर से बरपेगा कोसी का 8 साल पुराना कहर।

★हो सकती है बड़ी तबाही, यदि नही चेती सरकार।
★पूरा महराजगंज जिला हो सकता है तबाह।
महाराजगंज। प्रदीप चौधरी। नेपाल के एक बड़े अधिकारी ने कोसी बैराज के बारे में बड़ा खुलासा किया है। नेपाल के सुनहरी के सीडीओ मोहन बहादुर चापगई का कहना है कि कोसी बैराज का जल्द जीर्णोद्धार करना जरूरी है नहीं तो कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। नेपाली अधिकारी ने दावा करते हुए कहा है कि यदि सरकार अभी नहीं चेती तो फिर से कोसी का 8 साल पुराना कहर बरपेगा। और सब कुछ तबाह कर देगा।
उन्होंने कहा कि 1964- 65 में तत्कालीन नेपाल के राजा महेंद्र और भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री के सहयोग इस बैराज का निर्माण किया गया था। बैराज के निर्माण के 51 साल पूरे हो गए हैं। निर्माण के समय इस बैराज की आयु 50 साल बताई गई थी।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: National

Recent Posts