Categories: Crime

हज यात्रियों का टीकाकरण 21 जुलाई से।

नूर आलम वारसी।
बहराइच : वर्ष 2016 में हज यात्रा पर जाने वाले हज यात्रियों को मैननजाइटिस मेनिनगोकोकल, इन्फ्लूएन्जा वैक्सीन तथा पोलियों वैक्सीन से आच्छादित करने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी, बहराइच द्वारा तिथियों एवं स्थानों का निर्धारण कर दिया गया है।

यह जानकारी देते हुए जिला संक्रामक रोग नियन्त्रण प्रभारी डा. मकबूल अहमद ने बताया कि 21 जुलाई 2016 को मदरसा अन्जुम, ऐनी, कैसरगंज, 22 जुलाई को मदरसा गौसुल उलूम, दरेहटा, 23 जुलाई को मदरसा फैजुल उलूम, बख्शीपुरा, दरगाह रोड, बहराइच तथा 25 जुलाई को राजा मस्जिद, नानापारा में टीकाकरण का कार्य किया जायेगा।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts