Categories: Crime

आकाशीय बिजली गिरने से महिला की मौत।

अन्जनी राय
बलिया। गड़वार थाना क्षेत्र के बुढ़उ गांव में बुधवार की शाम को झमाझम बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिरने से हेवंती देवी (40) की मौत हो गई। दोपहर बाद शुरू हुई तेज बारिश में महिला धान की रोपाई के लिए खेत में चल गई। इसी बीच तेज आवाज के साथ आकाशीय बिजली उसके शरीर पर आकर गिर गया। इससे वह बेहोश होकर खेत में ही गिर गई। परिवार वाले तत्काल उसे अस्पताल ले गए। चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts