Categories: Crime

महिला ने फाँसी लगाकर की आत्महत्या।

मथुरा(रवि पाल)। थाना रिफाइनरी की चौकी बाद क्षेत्र स्थित नरसीपुरम कॉलोनी में एक महिला ने गृह-क्लेश के चलते आत्महत्या कर ली।

मिली जानकारी के अनुसार चौकी बाद क्षेत्र अन्तर्गत स्थित नरसीपुरम कॉलोनी के मकान सँख्या 352 निवासी मीरा भास्कर (उम्र40) पत्नी राजेश भास्कर ने गृह- क्लेश के चलते अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। महिला पंखे से गले में चुन्नी बाँधकर फाँसी के फंदे पर लटक गयी। चौकी इन्चार्ज बाद प्रबल प्रताप ने मौके पर पहुँचकर शव को नीचे उतरवाया। व पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
बताया जा रहा है की महिला डिप्रेशन का शिकार थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Crime

Recent Posts