Categories: Crime

बदमाशों ने फायरिंग कर चार पशु खोले, फायरिंग में पांच लोग घायल

अन्जनी राय
बलिया। रेवती थाना क्षेत्र के हड़ियाकलां ग्रामसभा के छतीसा गांव में बुधवार की रात लाठी, डंडा व असलहे से लैस एक दर्जन बदमाशों ने जवाहर वर्मा के घर धावा बोल दिया। परिवार वालों को हथियार से आतंकित कर एक जर्सी गाय, बछिया, एक भैंस सहित चार मवेशी खोल ले गए। विरोध करने पर बदमाशों द्वारा की गई फायरिंग में पांच लोग घायल हो गए, जिनका उपचार बलिया सदर अस्पताल में चल रहा है।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Crime

Recent Posts