Categories: Crime

मथुरा – किसान मेला/प्रदर्शनी शुक्रवार को उप कृषि निदेशक कार्यालय परिसर में।

मथुरा(रवि पाल)। जिलाधिकारी निखिल चन्द्र शुक्ला की अध्यक्षता में शुक्रवार 8 जुलाई को सुबह 11 बजे से उप कृषि निदेशक कार्यालय परिसर में किसान मेले का आयोजन होगा। कृषि वैज्ञानिकों द्वारा मेले में विभिन्न फसलों से सम्बन्धित तकनीकी जानकारी दी जायेगी। और विभिन्न विभागों द्वारा कृषि यंत्रों, उपकरणों, कीट एवं रोगनाशी दवाओं, बीजों एवं उर्वरकों की प्रर्दशनी भी लगायी जायेगी।

उप कृषि निदेशक राकेश बाबू ने जानकारी देते हुए बताया कि मेले के दौरान विभिन्न फसलों के नवीन प्रजाति के बीज भी वितरित किये जायेंगे। उन्होंने लाभ प्राप्ति हेतु किसानों से मेला में अधिकाधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts