Categories: Crime

ताड के पेड़ से गिरकर एक व्यक्ति की मौत

संजय/यशपाल
मऊ। मधुबन थाना क्षेत्र के लकुरा गांव में आज सुबह लगभग 9 बजे बिहारी राजभर पुत्र जगरनाथ राजभर 45 वर्ष ताड के पेड़ से ताड़ी उतारने के लिए पेड़ पे चढ़ा तो पेड़ के ऊपर से अचानक नीचे गिर पड़ा ग्रामीणों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मधुबन ले जाया गया जहां से डाक्टरो ने जिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया।
जिला अस्पताल जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया घटना स्थल पे पहुचे बसपा विधायक उमेश चंद्र पांडे ने मधुबन पुलिस को सूचना दिया व हर संभव मदद किया श्री पाण्डे ने जिलाधिकारी से किसान बिमा योजना के लिए भी बात की।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts