Categories: Crime

कैबिनेट मंत्री मोहम्मद आजम खान ने अदा की ईद की नमाज।

रविशंकर / गजेंद्र शंकर
रामपुर। कैबिनेट मंत्री मोहम्मद आजम खान ने हजारों लोगों के बीच शाही ईदगाहमें ईद-उल-फितर की नमाज अदा की। ऐसा कहा जाता है कि रमजान का महीना बड़ा मुबारक महीना होता है और इस महीने में मुस्लिम समुदाय के लोग अल्लाह की इबादत में दिलों जां से जुट जाते हैं और पूरे महीने के रोजे रखते हैं महीने के आखिरी दिन लोगों की निगाहें आसमान की ओर ईद का चांद देखने में लग जाती हैं।और चांद दिखने के बाद ईद की नमाज की तैयारियों में जुट जाते हैं।आज ईद के दिन ईद गाह में कैबिनेट मंत्री मोहम्मद आजम खान ने हजारों लोगों के बीच ईद-उल-फितर की नमाज अदा की और सब लोगों से गले मिलकर ईद की मुबारक बाद दी।शहर काजी सैय्यद खुशनूद मियाँ ने ईद की नमाज अदा करायी।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Religion

Recent Posts