Categories: Crime

जीआरपी पुलिस ने रेलवे स्टेशन से चोर को किया गिरफ्तार

अन्जनी राय
बलिया। मॉडल रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को जीआरपी ने चोरी की मोबाइल के साथ एक चोर को गिरफ्तार किया। जीआरपी द्वारा सख्ती से पूछताछ किया तो उसने राजधानी एक्सप्रेस सहित दर्जनभर ट्रेनों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार की। बांसडीह थाना क्षेत्र के सरया गांव निवासी महातम साहनी पिता हरिशंकर साहनी चोरी के मामले में इससे पहले भी कई बार जेल जा चुका है। जीआरपी इंस्पेक्टर बैजनाथ सिंह ने बताया कि महातम साहनी के पास से 12 हजार रुपये कीमत की एक मोबाइल बरामद हुई।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Crime

Recent Posts