Categories: Crime

करंट से युवक की दर्दनाक मौत

अरविंद सिंह
नगरा। थाना क्षेत्र के निकासी गांव में गुरुवार को अपराह्न एक 21 वर्षीय युवक की मौत विद्युतीय करेंट से हो गई। युवक की मौत से परिजनों सहित गांव में कोहराम मच गया। जानकारी के मुताबिक निकासी निवासी अरविन्द उर्फ लाला (21) पुत्र कंचन कुमार राजभर गुरुवार को अपने ट्यूबवेल पर लगे हैण्डपम्प से बाइक धो रहा है। हैण्डपम्प के पास अर्थिंग का तार में अचानक करन्ट आ जाने से युवक की मौत हो गई।

युवक की मौत से जहां परिजनों पर दुखो का पहाड़ टूट पड़ा है, वही गांव में मातमी माहौल है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts