Categories: Crime

व्यापारियों ने मनाया बनवारी लाल कंछल का जन्मदिवस।

बहराइच। नूर आलम वारसी। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष व पूर्व सांसद बनवारीलाल कंछल का जन्मदिवस आज पयागपुर के व्यापारियों ने बड़े ही हर्ष के साथ भूपगंज बाजार के पंचायती मंदिर परिसर में मनाया।इस अवसर पर संगठन के अध्यक्ष श्यामजी मिश्र ने केक काटकर व् मिष्ठान खिलाकर पधाधिकारियो व् व्यवसायियो का मुँह मीठा कराया।संगठन के महामंत्री सत्येन्द्र केडिया ने उनके दीर्घायु होने की कामना ईश्वर से की। प्रवक्ता महेश अग्रवाल व् अनुपम शुक्ल ने सम्बोधन में कहा की संग़ठन श्री कंछल जी की नीतियों पर चलते हुए व्यापारियो के सदैव हितकारी व् उनके सुखदुख में सहभागी रहेगा। इस दौरान मुकेश अग्रवाल, विष्णुमित्तल, विनोदसिंह, विनय वैश्य, नितिन माहेश्वरी, बृजेन्द्रसिंह, विनोद चौरसिया, अभिषेक शुक्ल, राहुल सोनी, मनोज सोनी, पंकज
कसेरा सहित सैकड़ो व्यापारीगण मौजूद रहे।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts