Categories: Crime

बिहार मंदिर में पूजा करने की मिली ये सजा, गांव के दबंगों ने मां-बेटी को नंगा कर पीटा

बिहार। पूर्वी चंपारण अपने भाई की शादी के लिए भगवान का आशीर्वाद लेने मंदिर पहुंची युवती और उसकी मां को गांव के दबंगों ने बुरी तरह पीटा  दबंगों ने उनके कपड़े तक फाड़ डाले  उनका कसूर सिर्फ इतना था कि वे महादलित समाज की थीं और मंदिर में पूजा करने घुस गईं थीं

घटना मोतिहारी जिले के बिशुनपुरा गांव की है  वहां अपनी बेटी की शादी के अवसर पर माई स्थान मंदिर में प्रवेश कर पूजा करने को लेकर महादलित महिला व उसकी बेटी को दबंगों ने बुरी तरह पीटा  इस बाबत पीडि़त महिला के पति मोहन पासवान ने बीते दिन थाने में पांच लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है पुलिस ने मामले की पड़ताल करनी शुरू कर दी है  आरोपियों की खोज जारी है  प्रारंभिक जांच में पंचायत चुनाव की राजनीति को घटना का कारण माना जा रहा है
मोहन पासवान के मुताबिक  उनके पुत्र की शादी की रस्म की जा रही थी  इसी दौरान पत्नी एवं पुत्री गांव की महिलाओं के साथ माई स्थान मंदिर में गाजे-बाजे के साथ पूजा करने गईं थीं  वहां पहले से मौजूद ग्रामीण साजन कुमार  राजन कुमार  भूषण कुमार  अशोक कुमार एवं कुंदन कुमार ने छोटी जाति की महिला बताते हुए मंदिर में पूजा करने से मना किया तथा दोनों से मारपीट की  इसमें मां -बेटी घायल हो गई
घटना के दौरान दबगों ने मां-बेटी को अर्द्धनग्न कर दिया  विरोध करने आगे बढ़ीं अन्य महिलाओं से भी मारपीट की गई स्थानीय मुखिया रीमा देवी ने घटना पर आक्रोश जताते हुए आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की है
कहा थानाध्यक्ष ने
घटना की बाबत पीपरा के थानाध्यक्ष राजकुमार ने कहा कि पीडि़त पक्ष के आवेदन पर मामला दर्ज कर लिया गया है  आरोपियों की खोज की जा रही हहै  जल्द ही वरिष्ठ अधिकारियों से निर्देश प्राप्त कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: National

Recent Posts