Categories: Crime

दूल्हा-दुल्‍हन की कार के उड़े परखच्‍चे

कानपुर। दो बाइक सवारों की एक दूल्‍हा-दुल्‍हन की कार से भीषण टक्‍कर हो गई। इस हादसे में कार और बाइकों के परखच्‍चे उड़ गए। इस घटना में दो बाइक सवार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार सवार सहित 6 लोग बुरी तरह घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शी अजय के मुताबिक, हादसा कानपुर के बिठूर मैनावती मार्ग पर हुआ। सिंघपुर की तरफ से दो बाइक पर सवार 6 युवक आ रहे थे। दोनों बाइकों की रफ्तार तकरीबन 90 किलोमीटर प्रति घंटा थी। दोनों बाइक सवार एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ में लगे थे। तेज रफ्तार की वजह से उनमें से एक बाइक का संतुलन बिगड़ गया। यह बाइक जब तक दूसरी बाइक से टकराती इसके पहले ही उस पर सवार युवक ने अनियंत्रित बाइक में लात मार दी। इस दौरान दूसरी बाइक भी अनियंत्रित हो गई और सामने से आ रही एक कार से जा टकराई। कार से टकराते ही बाइक आग का गोला बन गयी। बाइक में विस्‍फोट हुआ और उसमें आग लग गई।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts