Categories: Crime

बलिया में चित्रकला प्रदर्शनी में राष्ट्रनायक चन्द्रशेखर मैराथन समिति को मिली वाहवाही

अंजनी राय
बलिया। राष्ट्रनायक चन्द्रशेखर मैराथन समिति के तत्वावधान में श्री मुरली मनोहर टाउन इंटर कालेज के सभागार में चन्द्रशेखर चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन राज्यसभा सांसद नीरज शेखर ने फीता काटकर किया। तत्पश्चात प्रदर्शनी में लगे पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर जी के चित्रों का अवलोकन किया। गौरतलब हो कि पूर्व प्रधानमंत्री की पुण्यतिथि पर वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसमें जनपद के विभिन्न विद्यालयों के 510 प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया था। विजेता प्रतिभागियों की चयनित कृतियों की प्रदर्शनी लगायी गई है। सांसद नीरज शेखर ने राष्ट्रनायक चन्द्रशेखर मैराथन समिति के कार्यों की प्रशंसा करते हुए सफल आयोजन पर बधाई दी। साथ ही चयनित प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts