Categories: Crime

बिजली विभाग की लापरवाही लखीमपुर (खीरी) के चौकी चौराहे पर दे रही बड़े हादसे को दावत

लखीमपुर (खीरी)पलिया कलाँ –  पलिया की पुलिस चौकी के सामने चौराहे के बीचो-बीच लगा ट्रांसफार्मर बहुत बड़े हादसे को न्यौता दे रहा है परन्तु बिजली विभाग पूरी तरह से लापरवाह बना हुआ है ज्ञात है कि पलिया पुलिस चौकी के सामने चौराहे पर एक पुराना ट्रासफार्मर लगा हुआ है जिसमें से जब तब बहुत तेजी से स्पार्किग होती है और उसमें से धुआँ  निकलता रहता है लोगों ने कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों  को इस बारे  में अवगत कराया परन्तु किसी भी अधिकारी या कर्मचारियों  ने इस पर कोई ध्यान नही दिया है। बिजली विभाग का इस बात पर ध्यान न देना इसका मतलब है कि वह किसी बड़े हादसे के होने का इंतजार कर रहे है ।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts