Categories: Crime

देखे फोटो दो मुह और आठ पैरो वाले अद्भुत भैस के बच्चे का, बना चर्चा का विषय

कौशाम्बी। आफ़ताब फारुखी। जनपद के चरवा थाना क्षेत्र के ग्रामसभा चरवा के मजरा बाबातारा गांव के धरमपाल पासी की भैंस को पेट मे बच्चा था और कल शाम से भैंस को पेट दर्द के कारण बेचैनी थी जिसको दिखाने के लिए धरमपाल पडोसी गांव के पैरावेट डॉक्टर शिवभूषण यादव को बुलाया पैरावेट ने जांच करने के बाद बताया कि बच्चा पेट मे मर गया है और बच्चे का आकार कुछ अजीब सा लग रहा है!
पशुपालक धरमपाल के कहने पर पैरावेट डॉक्टर ने बडी सूझ बूझ व कडी मशक्कत तथा ग्रामीणों के सहयोग से बच्चे को पेट से बाहर निकाल कर भैंस की जान बचायी तथा बच्चे को देखकर वहां मौजूद सभी लोग आवाक रह गये क्योकि एक ही बच्चे के दो सर, आठ पैर,दो पूंछ या यूं कहें कि दो बच्चे आपस मे एक थे पैरावेट डॉक्टर के इस कार्य की सराहना ग्रामीणों द्वारा खूब की गयी गई और डॉक्टर का तहे दिल से धन्यवाद दिया गांव में इस भैस ने जो बच्चा दिया इस को देख ने के लिए पाशू पालक धरमपाल के घर में देखने वाले लोगो का मज़मा लगा हुआ है इस अगल बगल गावो में बहुत चर्चा हो रही है
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts