Categories: Crime

मोदी अमेरिका में लड़ना चाहते हैं राष्ट्रपति चुनावः आजम खान

शेर सिंह “गौरव”
उत्तर प्रदेश के शहरी विकास मंत्री मोहम्मद आज़म खान ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अमेरिका यात्रा पर निशाना साधते हुए कहा कि शायद वह अमेरिका में अगले राष्ट्रपति का चुनाव लड़ने का तानाबाना बुन रहे हैं। उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ मुलाक़ात को लेकर तंज कसते हुए कहा कि आठवीं बार वहां के राष्ट्रपति से मिलकर मोदी जी अमेरिका की नागरिकता लेने का तानाबाना बुन रहे है ताकि वहीं अगले राष्ट्रपति का चुनाव लड़ सकें।
उन्होंने आगे कहा कि बार बार अमेरिका जाना और ओबामा से मिलने के पीछे का प्रधानमंत्री का एजेंडा सामने आना चाहिए। देशवासियों को भी उनकी यात्राओं के मकसद के बारे में जानकारी होना चाहिए।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Politics

Recent Posts