तीन एचपी (ए.सी.) के लिए 73,575 रुपये, तीन एचपी (डी.सी.) के लिए 64,070 रुपये मेसर्स, सेन्ट्रल इलेक्ट्रानिक्स लि., सहिबाबाद, गाजियाबाद, 05 एच.पी. के लिए 19,894 रुपये, मेसर्स सेन्ट्रल इलेक्ट्रानिक्स लि., साहिबाबाद, गाजियाबाद के नाम देय होगा। उन्होंने बताया कि इस योजना का लाभ प्रथम आवक प्रथम पावक के आधार पर दो एचपी के 50 सोलर पम्प (डी.सी.), 03 एच.पी. के 15 सोलर पम्प (ए.सी.), 25 सोलर पम्प (डी.सी.) एवं 05 एच.पी. (ए.सी.) के 05 सोलर पम्प का वितरण किया जायेगा।
गौरतलब हो कि नेवढ़िया थाना क्षेत्र के महती मैंसा गांव निवासी रति लाल शर्मा ने अपनी पुत्री प्रीति शर्मा की शादी 2015 में मडियाहूं थाना क्षेत्र के देवापार गांव निवासी बबलू शर्मा के साथ किया था। बबलू शर्मा मुंबई में रहकर नौकरी करता है। परिजनों का आरोप हैं कि बबलू मुंबई से फोन कर प्रीति से कम दहेज व सोने की चेन आदि के लिए हमेशा ताने मारता था। लेकिन जब हद हो गयी तो प्रीति सोमवार की रात अपने कमरे में लगे बांस की बल्ली से साड़ी का फंदा बनाकर फांसी पर लटककर आत्महत्या कर ली सुबह सूचना पाते ही मायके के लोग पहुंच गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया। बड़े पिता राम सिंगार शर्मा की तहरीर पर पुलिस ने पति बबलू शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…