Categories: Crime

एक जैसे मुस्लिम और अल्पसंख्यक विरोधी हैं डोनाल्ड ट्रंप और नरेंद्र मोदी : कन्हैया कुमार

जेएनयू के छात्र नेता कन्हैया कुमार ने प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी की अमेरिकी राष्ट्रपति पद के रिपब्लिकन पार्टी उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप से तुलना करते हुए कहा कि डोनाल्ड ट्रंप और नरेंद्र मोदी मुसलमानों एवं अन्य अल्पसंख्यकों के खिलाफ एक ही सुर में बात करते हैं।

कन्हैया कुमार ने ये वक्तव्य कोझीकोड में एआईएसएफ की तीन दिवसीय राष्ट्रीय आम परिषद बैठक के उदघाटन कार्यक्रम के दौरान दिया। उन्होंने कहा कि दोनों ही मुसलमानों के खिलाफ बोल रहे हैं। अमेरिका में ट्रम्प कहते हैं कि मुसलमानों और अश्वेतों को बाहर जाना चाहिए। भारत में मोदी नेतृत्व भी इसी तर्ज पर मुसलमानों, दलितों और अन्य समुदायों के खिलाफ बोल रहा है। उन्होंने आरएसएस पर हमला करते हुए कहा कि आरएसएस प्रवक्ता मुसलमान विरोधी राजनीति का प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने पीएम मोदी द्वारा केरल की तुलना सोमालिया से किए जाने को लेकर भी उनकी आलोचना की।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts