Categories: Crime

बाढ की स्थिति बेकाबू हो सकता है कई गाँव तबाह एस डी एम ने किया जायजा

गाजीपुर/शाहनवाज़ अहमद
*बाढ की स्थिति बेकाबू हो सकता है कई गाँव तबाह एस डी एम ने किया जायजा*
युसुफपुर : गंगा के जलस्तर में हो रही लगातार वृद्धि से जिले में बाढ़ की हालत बेकाबू होती जा रही है। एनडीआरएफ व नाव का सहारा लेना पड़ रहा है जवानों ने मोर्चा संभाल लिया है। जिले में गंगा हाई फ्लड लाइन पार करते हुए अब के सर्वाधिक जलस्तर 75.345 मीटर से ऊपर बह रही है। पिछला 2003 व 2013 के रिकार्ड को भी नदी ने तोड़ दिया है।

नदी का जलस्तर प्रति घंटा दो सेमी बढ़ रहा है। इससे नेशनल हाई-वे गाजीपुर बक्सर रोड को भी बन्द किया जा सकता है। इसे रोकने के लिए मिट्टी भरी बोरियां व राबिस डाले जा रहे है। नदी के इस भयावह रूप को देख इलाकाई लोग पूरे सशंकित रहे। प्रशासनिक सूत्रों की माने तो यदि जलस्तर में वृद्धि तत्काल नहीं थमी तो स्थिति संभालना बहुत कठिन हो जाएगा। उधर नदी की क्रूर धारा से श्रीनगर गांव में कटान जारी है। गांव के बचे एकाध मकानों से लोग ईंट व अन्य सामग्री निकाल नाव के सहारे रिंग बंधे पर ला रहे हैं।सूत्रो का कहना है की सन्1978 का भी रिकार्ड तोड़ सकता है ये बाढ़ अबतक लगातार बढ़ने का ही रुख देखा जा रहा है मोहम्दाबाद तहसील के दस गाँव को तबाह कर सकता है। सेमरा,बच्छल पूरा,शेरपुर,शाहनिन्दा,बसाऊ का पूरा,गोल घाट,थोड़ा,गड़ेरिया का पूरा बालापुर,व मुर्की इत्यादि।

[  ]आप देख सकते है ?तस्वीरों में।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts