इस दुकान के समस्त उपभोक्ताओं को मलेरीकोट की दुकान से राशन दिया जाता है। शनिवार की शाम मलेरीकोट निवासी बेचू चौहान ने मलेरीकोट एवं लखनी मुबारकपुर की दुकानदार के पुत्र को एक मोटरसाइकिल पर दो बोरी खाद्यान्न ले जाते पकड़ लिया। उसने दोनों बोरियां दुकान में रखवाने के बाद अपना ताला लगा दिया। इस मामले को एसडीएम के संज्ञान में लाते हुए उसने किसी सक्षम अधिकारी द्वारा जांच किए जाने के बाद ही ताला खोलने की बात कही है। उधर ग्रामीणों ने वितरण सही एवं मानक के अनुसार सुनिश्चित करने हेतु किसी सक्षम अधिकारी की उपस्थिति की मांग की है। ज्ञापन सौंपने वालों में बेचू, राणा्रप्ताप, अजय, भगवानी, गीता, धनवती, गोपाल, जमुनी, सीता, रामदरश चौहान, सुनीता, संध्या, रामरती, सुमित्रा एवं लालमुनी सहित तमाम अन्य महिलाएं रहीं। उपजिलाधिकारी एसडी सिंह ने प्रकरण की जांच हेतु क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी को निर्देशित किया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…