Categories: Crime

डाबर इंडिया का नकली कारखाना सीज, एक गिरफ्तार, पूछताछ जारी

अन्जनी राय
बलिया :- नगरा में बेल्थरा रोड मार्ग पर आज पुलिस ने डाबर इडिया का नकली कारखाना पकङा। कापीराइट के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी। बताते चलें कि नगरा बजार के बेल्थरा मार्ग पर डाबर इंडिया का नकली उत्पाद गुलाबरी का कारखाना चल रहा था इसकी जानकारी डाबर इंडिया के कर्मचरियों को हुई तो आज नगरा पुलिस को साथ लेकर नकली कारखाने पर छापेमारी की गयी। इस दौरान भारी मात्रा मे गुलाबरी की पैक शिशी के आलावा रेपर मिला । पुलिस ने डाबर इंडिया लिमिटेड के प्रमुख जांचकर्ता कुमार दयाशंकर के तहरीर पर कापी राइट एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करने के बाद नकली कारोबार में लिप्त पडरी निवासी दिनानाथ को हिरास्त मे लेकर पूछताछ कर रही है ।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Crime

Recent Posts