Categories: Crime

प्रदेश में पुलिस सिर्फ वसूली में व्यस्त है, इसीलिए अपराधियो के हौसले बुलंद है- पी .एल. पुनिया।

कानपुर। बीते 4 को चकेरी थाना क्षेत्र के अहिरवां चौकी में कमल बाल्मीकि की मौत के मामले आज कानपुर पहुचे एससी कमीशन चेयरमैन पी एल पुनिया ने कहा कि प्रदेश में पुलिस खाली वसूली में लगी है। इसी लिए  प्रदेश में अपराधी के हौसले बुलंद है। उन्होंने पीड़ित परिजनों से मुलाकात की और शोकसंतप्त परिवार को सांत्वना दी।
उन्होंने मीडिया से मुखातिब होते हुवे कहा कि जिसकी जिम्मेदारी सुरक्षा देने की होती है। जब वही ऐसे काम करेगी। बहुत शर्म की बात है। पीड़ित परिवार वालो की हर संभव की मदद की जायेगी और उनकी जो मांगे है उसके लिए प्रशासन से बात करेंगे और मांग करेंगे कि जो भी पुलिस के लोग दोषी हों  उनको बर्खास्त करके जेल भेजा जाए तथा  उन पर आपराधिक मुकदमा दर्ज हो।उन्होंने कहा कि  परिवार वाले की मांग है कि पुरे मामले की सीबीआई जांच हो तो उसके लिए प्रदेश सरकार को कहा जायेगा कि  उनकी मांग सब पूरी की जाये। इसके अतिरिक्त पीड़ित परिवार वालो को एक सरकारी कालोनी भी दी जाये साथ ही मुख्यमंत्री राहत कोष से भी मुआवजा दिया जाये। उन्होंने कहा कि इस केस को उन्होंने भी दर्ज कर लिया है। पूरे केस की मोनाटिरिंग भी करेंगे कि प्रकरण में क्या किया जा रहा है।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Kanpur

Recent Posts